
रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस साल भारत दौरे पर आएंगे
भोपाल [महामीडिया] रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत दौरे पर आएंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति के विजिट के लिए तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह यात्रा किस महीने या तारीख को हो सकती है।