श्रीमद् देवी भागवत कथा में आज माता भगवती की कृपा का वर्णन

श्रीमद् देवी भागवत कथा में आज माता भगवती की कृपा का वर्णन

भोपाल (महामीडिया)महाकुंभ के महर्षि आश्रम में श्रीमद् देवी भागवत चल रही है। सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य निलिम्प त्रिपाठी ने आज की कथा में कहा कि व्यक्ति को सदैव प्रतिष्ठित होकर रहना चाहिए। अप्रतिष्ठा का जीवन कभी भी नहीं जीना चाहिए यह स्वयं भगवान यम ने कहा है।कथा व्यास ने जगत जननी माता की भक्ति के प्रसंगों का वर्णन करते हुए यह भी बताया कि माता भगवती की कथा श्रद्धालुओं का कल्याण करने वाली है। इसके सुनने एवं सुनाने मात्र से श्रद्धालुओं का उद्धार होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चारों नवरात्रियों के दौरान इसका श्रवण एवं परिपालन पूरी श्रद्धा के साथ करनी चाहिए। माता तेरे चरणों के बोल पर संगीतमय  प्रस्तुति के माध्यम से माता भगवती की महिमा का वर्णन किया गया जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर सुना।

त्रिवेणी संगम तट पर धर्म एवं आध्यात्म की यह त्रिवेणी पूरे महाकुंभ के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से लेकर सायं 5:30 बजे तक प्रवाहित होगी।

सम्बंधित ख़बरें