नवीनतम
ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में 19 मार्च से श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ
भोपाल [महामीडिया] परंपरा के अनुसार महर्षि महेश योगी संस्थान में 19 मार्च को चैत्र नवरात्र से 27 मार्च रामनवमी के दिन तक श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने इस श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ में सभी धर्मालुओं से सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त करने के लिए निवेदन किया है। यह आयोजन भोजपुर मार्ग पर छान वार्ड स्थित गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न होगा। इस दौरान देवी पूजन सहित श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन आदि भी होंगे। 27 मार्च को श्री राम नवमी के दिन दोपहर 1:00 बजे कन्या भोज कार्यक्रम भी होगा।