देश के कुछ राज्यों में आंधी और बारिश

देश के कुछ राज्यों में आंधी और बारिश

भोपाल [ महा मीडिया] देश के कुछ  राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी बारिश की स्थिति बनी हुई है । आईएमडी ने आज मंगलवार को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। मौसम विभाग बताता है कि इन आंधी-तूफान वाली गतिविधियों की वजह से अगले पूरे एक हफ्ते तक दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रह सकता है। अच्छी बात यह है कि इस दौरान देश में कहीं भी बहुत तेज़ गर्मी चलने की कोई आशंका नहीं है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें