दो दर्जन आबकारी अधिकारियों पर कानून का शिकंजा
भोपाल [महामीडिया] पूर्ववर्ती छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की आधिकारिक अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय को मिली इस हरी झंडी के बाद अब महकमे में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। वर्तमान में सभी अधिकारी निलंबित हैं।