लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन समाप्त

लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन समाप्त

भोपाल [महा मीडिया] लोकसभा में आज मंगलवार को पहले सत्र के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा निलंबन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। यह आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। 3 सांसदों ने निलंबन समाप्ति का प्रस्ताव रखा। इसके बाद ध्वनि मत से इसे पास कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें