अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना 19 मार्च को

अयोध्या राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना 19 मार्च को

भोपाल [ महामीडिया] रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना होने जा रही है जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम चैत्र नवरात्र के पहले दिन यानी वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर आयोजित हो रहा है जो हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। 

सम्बंधित ख़बरें