हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट रैंक समाप्त
भोपाल [ महामीडिया] हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कैबिनेट रैंक खत्म किया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘कैबिनेट रैंक’ के दर्जे को वापस ले लिया है। अब बोर्ड, निगम और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधान सलाहकार और अन्य अधिकारियों के पास कैबिनेट रैंक नहीं रहेगा । आज मंगलवार को आदेश जारी कर दिए है।