इरान युद्ध के कारण 2000 भारतीय नाविक फंसे

इरान युद्ध के कारण 2000 भारतीय नाविक फंसे

मुंबई[ महामीडिया] अमेरिका-इजरायल और इरान युद्ध के कारण करीब 2000 भारतीय नाविक समुद्र में फंसे हुए हैं। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण 500 से 700 समुद्री जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं। किसी भी शिप पर कभी भी अटैक हो सकता है। मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों के कारण इन जहाजों को फिलहाल आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे सभी जहाज समुद्र में एक ही जगह पर रुके हुए हैं। नाविक लगातार तनाव में हैं जो लगातार अपने परिवारों से संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं। अनिश्चित हालात के बीच नाविकों को अपनी सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता सता रही है।

सम्बंधित ख़बरें