आज मां शैलपुत्री की पूजा
भोपाल [महा मीडिया] आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है और आज के दिन मां दुर्गा के सर्वप्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के बाद मां को सफेद रंग के फूल, फल और भोग अर्पित किया जाता है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करते हैं। शैलपुत्री के पूजन करने से हमारे अंदर शक्ति और ऊर्जा का संचार होता है। शैलपुत्री पर्वतों की पुत्री होने के साथ शुद्धता का प्रतीक मानी जाती हैं।