चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में भीड़ उमड़ी

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में भीड़ उमड़ी

भोपाल [महामीडिया]  भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह प्रातःकाल से ही शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी, जहां मां शैलपुत्री की विधि-विधान से आराधना की गई। भक्तों ने घट स्थापना कर जवारे बोए और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर नववर्ष का स्वागत किया। घट स्थापना के साथ ही मंदिरों और घरों में जवारे बोने तथा अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करने की परंपरा निभाई जा रही है। शहर के मंदिरों में  में चैत्र नवरात्रि महोत्सव के तहत नव संवत्सर 2083 का स्वागत भक्ति और उल्लास के साथ किया जा रहा है। प्रातःकाल सूर्य दर्शन और शंखनाद के साथ नववर्ष का शुभारंभ हुआ।

सम्बंधित ख़बरें