नवीनतम
चैत्र नवरात्रि आज से
भोपाल [महा मीडिया] आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि 19 से 27 मार्च तक रहेगी। पहले दिन घट स्थापना के लिए 8 मुहूर्त रहेंगे। वसंत ऋतु में आने से इसे वासंती नवरात्र भी कहते हैं। हिंदू नववर्ष के साथ शुरू होने के कारण यह साल की पहली नवरात्रि होती है। इन दिनों देवी पूजा के साथ व्रत पर ज्यादा जोर दिया जाता है। साल में दो नवरात्रि बहुत खास होती है। पहली वसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल) में होती है। इसे चैत्र नवरात्र कहते हैं। दूसरी शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) में आती है। इसे शारदीय नवरात्र कहते हैं ।