नवीनतम
शेयर बाजार 1800 सौ अंकों की भारी गिरावट पर
मुंबई [महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1800 अंक गिरकर 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 540 अंक की गिरावट है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है। HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से आज इसके शेयर में करीब 5% की गिरावट है। यह 38 रुपए गिरकर 804 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है।