नवीनतम
जीवन बीमा घोटाला उजागर होने के बाद पांचों बीमा कंपनियों में हड़कंप
भोपाल [महामीडिया] जीवन बीमा घोटाला उजागर होने के बाद और पांचों बीमा कंपनियों में करोड़ों का जुर्माना लगने के बाद ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स भारत में आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपने जीवन बीमा संयुक्त उपक्रम आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस से बाहर निकलने पर विचार कर रही है। इस सूचीबद्ध बीमा कंपनी में प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन की 21.93 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक की 50.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का बाजार पूंजीकरण 85,393 करोड़ रुपये है। प्रूडेंशियल निजी क्षेत्र की एक अन्य जीवन बीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बात कर रही है। कुछ अन्य विदेशी बीमाकर्ता भी भारती एक्सा लाइफ में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बात कर रहे हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में जब इस क्षेत्र को विदेशी निवेशकों के लिए खोला गया तो प्रूडेंशियल भारतीय बीमा बाजार में शुरुआती निवेश करने वाली कंपनी में से एक थी।