ईरानी अधिकारियों को कतर से निकाला गया

ईरानी अधिकारियों को कतर से निकाला गया

मुंबई [महामीडिया] कतर ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ईरान के कुछ मिलिट्री और सिक्योरिटी अधिकारियों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा है। यह कार्रवाई कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट 'रास लफान' पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद की गई है। इससे वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ।यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इजराइल ने ईरान के पार्स गैस प्लांट पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने कतर पर हमला कर दिया जिसके बाद कतर ने ईरान पर “रेड लाइन पार करने” का आरोप लगाया था।उधर ईरान में 3 लोगों को फांसी दे दी गई है। इन पर जनवरी में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान  पुलिसवालों की हत्या का आरोप था।

सम्बंधित ख़बरें