नवीनतम
चैत्र नवरात्रि पर महर्षि संस्थान में सहस्रचंडी महायज्ञ शुरू
भोपाल [महामीडिया] परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महर्षि महेश योगी संस्थान के भोजपुर मार्ग स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, छान में चैत्र नवरात्रि पर्व 121 वैदिक पंडितों द्वारा श्री सहस्रचंडी महायज्ञ एवं श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो गया है । आज 121 वैदिक पंडितों ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम माता माँ शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद सहस्र चंडी महायज्ञ आरंभ हुआ । यह महायज्ञ पूरे दस दिवस तक 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक चलेगा
आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर महर्षि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे ।