शेयर बाजार में भारी गिरावट

शेयर बाजार में भारी गिरावट

भोपाल [महा मीडिया] भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के बाद आज गुरुवार को बड़ी गिरावट में बंद हुए। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा। इसके अलावा इंडेक्स हैवी एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेज गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींचा।तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1500 से ज्यादा अंक गिरकर 74,750.92 पर खुला। कारोबार के दौरान यह ज्यादातर समय इसी स्तर के आस-पास रहा। लेकिन अंतिम 10 मिनट में बिकवाली तेज हो गई। अंत में सेंसेक्स 2496.89 अंक  गिरकर 74,207.24 पर बंद हुआ।इसी तरह निफ्टी-50 भी 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 23,180.95 पर खुला। कारोबार के दौरान यह ज्यादातर समय 2 प्रतिशत के नीचे ही बना और अंत में 775.65 अंक की बहुत बड़ी गिरावट के साथ 23,002 पर बंद हुआ।

सम्बंधित ख़बरें