अयोध्या के राम मंदिर परिसर में श्रीराम यंत्र स्थापित

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में श्रीराम यंत्र स्थापित

भोपाल [महा मीडिया] प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस एवं सनातन नव संवत्सर  के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यहां श्रीराम यंत्र की स्थापना की।  यह श्रीराम यंत्र जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में अभिजीत मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चार विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापित कराया।इस दौरान उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा। राष्ट्रपति का अयोध्या में करीब पांच घंटे का प्रवास तय है। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे वह मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगी। मथुरा में उनका इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम है। अगले दिन 20 मार्च को वह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात भी करेंगी।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह राष्ट्रपति का दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 1 मई 2024 को यहां आई थीं। जब उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

सम्बंधित ख़बरें