वैदिक नव वर्ष पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं

वैदिक नव वर्ष पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं

भोपाल [महा मीडिया] आज संपूर्ण देश में वैदिक नव वर्ष, गुड़ी पड़वा एवं उगादि का पर्व पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।                              

इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि "भारतीय समाज सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक समाज है इसलिए हम सभी को मिलकर वैदिक विधि विधान के साथ वैदिक नव वर्ष, गुड़ी पड़वा एवं उगादि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। हमारी मूल्य एवं परंपराएं हमारे जीवन में सुख, समृद्धि एवं उल्लास का मार्ग प्रशस्त करें यही हमारी मनोकामना है।"

सम्बंधित ख़बरें