सलकनपुर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

सलकनपुर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

भोपाल [महा मीडिया] सीहोर जिले के सलकनपुर मंदिर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा है। नवरात्रि के मौके पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे है। नवरात्रि पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर की सीढ़ियां जय माता दी के स्वर से गूंज रही है। रातभर पदयात्रियों की भी भीड़ रही। वहीं दिन में मंदिर पर ऊपर जाने वाले सड़क मार्ग पर भी भयंकर भीड़ रही। यह बहुत प्राचीन मंदिर है विंध्यवासनी बीजासन देवी का यह पवित्र सिद्धपीठ देवी “दुर्गा” रेहटी तहसील मुख्यालय के पास सलकनपुर गाँव में एक 800 फुट ऊँची पहाड़ी पर है, यह भोपाल से 70 किमी की दुरी पर स्थित है। प्रत्येक नवरात्री को यहाँ मेला आयोजित किया जाता है । मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग , तथा सीढ़ियां मार्ग भी है जिसमे 1000 से ज्यादा सीढ़ियां हैं।

सम्बंधित ख़बरें