नवीनतम
शेयर बाजार में निवेशकों के सात लाख करोड़ डूबे
भोपाल [महा मीडिया] भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को लगातार तीन ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के बाद बड़ी गिरावट में खुले। शुरुआती कारोबार में ही भारतीय बाजार में निवेशकों के 7 लाख करोड़ से ज्यादा डूब गए। सेक्टोरल प्रदर्शन कमजोर रहा। सभी सेक्टर लाल रंग में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी बैंक लगभग 3 प्रतिशत लुढ़क गया। इसके अलावा ऑटो, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 431.33 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जबकि पिछले सेशन में यह 438.63 लाख करोड़ रुपये था।