सऊदी अरब के ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला

सऊदी अरब के ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला

मुंबई [महामीडिया] सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से अब ज्यादातर तेल यनबू पोर्ट से भेजा जा रहा है।इसके अलावा कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन हमले हुए हैं। ईरान ने हाल ही में सऊदी अरब और कतर के तेल ठिकानों को खाली करने की चेतावनी दी थी।सऊदी ने आज ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। सऊदी के विदेश मंत्री सऊद ने कहा कि हमारे देश के पास ईरान को जवाब देने की पूरी ताकत है। ईरान के हमले पहले से प्लान किए गए लगते हैं और हमारे सब्र का इम्तिहान न लें।

सम्बंधित ख़बरें