नवीनतम
महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा उत्सव की धूम
भोपाल [महा मीडिया]महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया जा रहा है। नागपुर में सीएम देवेंद्र फडणवीस भी हिंदू नव वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुए। गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में उत्साह और पारंपरिक रंग देखने को मिले। यह पर्व मराठी और कोंकणी हिंदुओं के लिए नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। खासतौर पर नवी मुंबई और नागपुर में भव्य आयोजन और शोभायात्राएं निकाली गईं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस खास दिन महिलाएं पारंपरिक साड़ियों और आभूषणों में सजी-धजी नजर आईं। सड़कों पर रंगोली, ढोल-ताशों की गूंज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया। हर घर के बाहर ‘गुड़ी’ (ध्वज) स्थापित किया गया, जिसे सुख-समृद्धि और विजय का प्रतीक माना जाता है।