मैहर के शारदा धाम में आज से चैत्र नवरात्रि मेला शुरू

मैहर के शारदा धाम में आज से चैत्र नवरात्रि मेला शुरू

भोपाल [महामीडिया] मैहर में विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले का आज गुरुवार से शुरु हो गया। तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा पर्वत 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 4 बजे मां की विशेष आरती की गई। शक्ति उपासना का महान पर्व चैत्र नवरात्रि  इस वर्ष भी विंध्यांचल की पवित्र पहाड़ियों में बसे मां शारदा धाम में आस्था और भक्ति का विशाल संगम लेकर आया है। सोमवार से प्रारंभ हुए इस महापर्व के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का सैलाब मां शारदा के दरबार में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। त्रिकूट पर्वत की 600 फीट ऊंचाई पर स्थित इस प्राचीन शक्तिपीठ तक पहुंचने के लिए भक्तजन करीब 1063 सीढ़ियां चढ़कर या फिर रोपवे का सहारा लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। यह देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है जहां मान्यता है कि मां सती का हार गिरा था। इसीलिए इस स्थान का नाम 'माई का हार' यानी मैहर पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें