नवीनतम
सोना और चांदी की कीमतों में आज फिर वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] सोना और चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखी गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 300 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 5 हजार रुपए बढ़कर 2.54 लाख रुपए पर पहुंच गई है। 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए और चांदी के दाम 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे। इसके बाद से इनकी कीमत में काफी गिरावट आ चुकी है इसलिए इनकी खरीदारी देखने को मिल रही है।