नवीनतम
शेयर बाजार साढ़े पांच सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद
मुंबई [महा मीडिया] एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच शेयर मंगलवार को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त में बंद होने के कामयाब रहे। आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एलएंडटी में खरीदारी ने भी बाजार को ऊपर खींचा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ 75,826 अंक पर खुला। अंत में 567.99 अंक की बढ़त लेकर 76,070.84 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी बढ़त लेकर 23,493 पर खुला। अंत में 172.35 अंक की बढ़त के साथ 23,581 पर बंद हुआ। Tata Steel और Mahindra & Mahindra के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे।इन शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को आंशिक सहारा मिला। दूसरी ओर, Infosys और HDFC Bank के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।खासतौर पर आईटी सेक्टर में गिरावट के चलते बाजार की बढ़त सीमित रही।