नवीनतम
म.प्र.किशोर बेटियों को सर्वाधिक टीका लगाने वाला राज्य बना
भोपाल [महामीडिया] कैंसर से बचाव के लिए म.प्र. में 14 से 15 वर्ष की एक लाख किशोरियों को लगाया जा रहा एचपीवी रोधी वैक्सीन का आंकड़ा सोमवार को एक लाख का आंकड़ा छू गया। इस टीकाकरण में किसी राज्य का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश में 28 फरवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। पहले एक सप्ताह अभिभावकों ने रुचि नहीं ली। इस कारण 16 हजार किशोरियों को ही टीका लग पाया था। इसके बाद स्कूलों के माध्यम से बच्चों और माता-पिता को समझाया गया हो गति तेज हुई। प्रदेश में 14 से 15 वर्ष की आयु वाली किशोरियों की संख्या आठ लाख है जिन्हें यह टीका लगाया जाना है।