नवीनतम
शेयर बाजार नौ सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद
भोपाल [महामीडिया] एशियाई बाजारों में बढ़त के बीच शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन को सपाट रुख के साथ खुलने के बाद मजबूती में बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे हैवीवेट शेयरों में जोरदार तेजी से बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ 74,415 अंक पर खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में उतार-चढ़ाव दिखा लेकिन बाद में तेजी हावी हो गई। अंत में यह 938.93 अंक की बढ़त के साथ 75,502.85 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी सपाट रुख के साथ 23,116 पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह 22,955 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 257.70 अंक की बढ़त लेकर 23,408 पर बंद हुआ।