नवीनतम
शेयर बाजार हजार अंकों की बढ़त पर
भोपाल [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 20 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 75,200 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक की तेजी है यह 23,300 पर पहुंच गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी है। बाजार में आज तेजी की एक बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। आज सुबह बाजार में आई तेजी से निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इस तेजी के साथ बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब 432 लाख करोड़ रुपये हो गया।