कटंगी में मूर्ति खंडित करने के कारण तनाव

कटंगी में मूर्ति खंडित करने के कारण तनाव

भोपाल [महा मीडिया] बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम जाम में स्थित प्राचीन जामेश्वर मंदिर के भीतर मौजूद राम भक्त हनुमान जी की मूर्ति को अज्ञात के द्वारा आटे का लेप लगाकर आग लगा दी गई है। इसके बाद से हिंदू धार्मिक संगठनों में नाराजगी बनी हुई है। संगठन के माध्यम से थाना प्रभारी और एसडीएम को आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज  20 मार्च शुक्रवार को कटंगी शहर के व्यापारियों ने सुबह से अपनी प्रतिष्ठान बंद रखे है। बंद के दौरान कटंगी के सिनेमा चौक में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। पूरा शहर बंद होने से हर चौक चौराहों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें