राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया

राष्ट्रपति ने संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया

भोपाल [महा मीडिया] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने 25 मिनट तक संत प्रेमानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंदजी के वृंदावन आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया ।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति ने 'श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम' में महाराज श्री से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस आध्यात्मिक मिलन ने न केवल ब्रजवासियों बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा है।

सम्बंधित ख़बरें