नवीनतम
चारोंधामों में बर्फबारी
भोपाल [महा मीडिया] उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। वहीं चारों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में चार दिन से बर्फबारी जारी है। बद्रीनाथ में दो फीट तक बर्फ जम गई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के अलावा पिथौरागढ़, मुनस्यारी, औली, हरसिल जैसे इलाकों में भी सुबह बर्फबारी हुई। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब चारों धाम में यात्रा की तैयारियों पर भी पड़ने लगा है। भारी बर्फबारी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में दिक्कतें आ रही हैं।