नवीनतम
गणगौर पर्व कल
भोपाल [महा मीडिया] गणगौर कल शनिवार को मनाई जाएगी। यह पर्व चैत्र शुक्ल तृतीया को पड़ता है। गणगौर को गौरी तृतीया भी कहा जाता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन शिव-पार्वती की पूजा और व्रत होता है। इसमें महिलाएं मिट्टी के शिव यानी गण और देवी पार्वती यानी गौर बनाती हैं। फिर उनकी पूजा करती हैं।राजस्थान की परंपरा में यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं का उत्सव माना जाता है। शादीशुदा औरतें सोलह श्रृंगार करके यह व्रत और पूजा करती हैं। गणगौर का पर्व राजस्थान, हरियाणा और उत्तर भारत के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 21 मार्च को सुबह 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और उसी दिन रात 11 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस वर्ष गणगौर व्रत 21 मार्च 2026 को रखा जाएगा। गणगौर के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस पूजा से दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशियां बढ़ती हैं।