शेयर बाजार में आज भारी गिरावट
मुंबई [महामीडिया] सेंसेक्स में आज 23 फरवरी को गिरावट है। यह 1000 अंक गिरकर 82,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट है यह 25,300 के स्तर पर है। प्रमुख इक्विटी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई जिसका मुख्य कारण आईटी और टेलीकॉम शेयरों में बिकवाली रहा। खास तौर पर भारती एयरटेल और बड़ी आईटी कंपनियों में कमजोरी ने बाजार की दिशा तय की। इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर दी गई नई चेतावनियों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।