
स्टारशिप रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण
मुंबई [महामीडिया] स्पेसएक्स ने एक और बड़ी सफलता अर्जित की हैउसके विशाल स्टारशिप रॉकेट की 11 वीं टेस्ट उड़ान सफल रही। इसने पिछली बार की तरह ही दुनिया के आधे हिस्से का सफलतापूर्वक चक्कर लगाया।स्टारशिप अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। इस रॉकेट ने टेक्सास के दक्षिणी सिरे से आकाश में गर्जना के साथ उड़ान भरी। इसके बाद बूस्टर रॉकेट अलग हो गया और प्लान के मुताबिक मेक्सिको की खाड़ी में नियंत्रित रूप से दाखिल हुआ और हिंद महासागर में उतरने से पहले अंतरिक्ष में घूमता रहा। यह उड़ान लगभग एक घंटे तक चली और अपने सभी लक्ष्य पूरे किए। मंगलवार को सुबह 5:00 बजे टेक्सास के बोका चिका से स्टारशिप की सफल लॉन्चिंग की गई। स्टारशिप की हिंद महासागर में लैंडिंग कराई गई।