देश में इस बार तेज ठंड का अनुमान

देश में इस बार तेज ठंड का अनुमान

भोपाल [ महामीडिया] देश में इस बार तेज ठंड पड़ेगी क्योंकि ऊपरी हिमालय का 86% हिस्सा समय से दो महीने पहले ही बर्फ से ढंक गया है। पूरे हिमालय पर तापमान 2 से 3°C कम बना हुआ है।इस वजह से ताजा बर्फ फिलहाल पिघल नहीं रही। यह अच्छा संकेत है। दिसंबर में ला नीना सक्रिय हो रहा है जो प्रशांत महासागर के तापमान के सामान्य से ठंडा होने की एक मौसमी घटना है। इसके कारण भारत में अच्छी बारिश और ज्यादा ठंड पड़ती है।ऊपरी हिमालय यानी 4 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में औसत तापमान माइनस 15°C या उससे भी कम रहता है। ला नीना के कारण उत्तर, मध्य और पूर्वी भागों में औसत तापमान 3-4°C तक और गिर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें