सोने की कीमतों में लगातार उछाल

सोने की कीमतों में लगातार उछाल

भोपाल [महामीडिया] सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है और इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने के भाव ने नया रिकॉर्ड बनाया। इसके वायदा भाव आज 86,360 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 490 रुपये की तेजी के साथ 86,306 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 536 रुपये की तेजी के साथ 86,352 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,360 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 86,279 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इसी महीने 86,360 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

सम्बंधित ख़बरें