केंद्रीय कैबिनेट ने चार परियोजनाओं की स्वीकृति दी

केंद्रीय कैबिनेट ने चार परियोजनाओं की स्वीकृति दी

मुंबई [महामीडिया] केंद्रीय कैबिनेट ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने के लिए एक साथ चार बड़े निर्णय लिए हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने आज 26 नवंबर को अपने चार बड़े निर्णयों में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के लिए एक सेंट्रल सेक्टर स्कीम को मंज़ूरी दी है। इसके तहत तहत आने वाले 7 सालों में रेयर अर्थ की खोज की जाएगी। इस स्कीम का मकसद इंपोर्ट पर निर्भरता कम करना और हाई-टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन में भारत की क्षमताओं को बढ़ाना है। इसका उद्देश्य भारत में 6,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष इंटीग्रेटेड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग स्थापित करना है जिससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी । इसमें महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हैं । सरकार ने पुणे मेट्रो और रेयर अर्थ मैग्नेट के साथ रेलवे के दो अहम प्रोजेक्ट्स पास किए हैं।इसमें मुंबई के पास बदलापुर-कर्जत लाइन और गुजरात की द्वारका लाइन शामिल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन निर्णयों  की जानकारी दी है।

सम्बंधित ख़बरें