नवीनतम
पहलगाम में बर्फ जमी
मुंबई [महामीडिया] जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की सर्दी है पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इलाके में पाला बर्फ की तरह जम गया है। वहीं गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9. 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है, जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उससे पहली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री नीचे था। इससे यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।