यूरोपीय संघ ने भारत की सराहना की

यूरोपीय संघ ने भारत की सराहना की

भोपाल [महामीडिया]  भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों में एक युगांतरकारी बदलाव आने वाला है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत के साथ होने वाले मुक्त व्यापार समझौते को "सभी समझौतों की जननी" करार दिया। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने घोषणा की कि व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है उन्होंने इसे एक "ऐतिहासिक क्षण" बताया जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा बदल सकता है। यह समझौता व्यापारिक बाधाओं को हटाकर निवेश को बढ़ावा देगा और टिकाऊ विकास के नए रास्ते खोलेगा। यूरोपीय संघ अपनी वैश्विक रणनीति के तहत भारत को एक विश्वसनीय और स्थिर आर्थिक भागीदार के रूप में देख रहा है जो चीन पर निर्भरता कम करने में सहायक होगा।

सम्बंधित ख़बरें