महर्षि संस्थान में सहस्रचंडी महायज्ञ निरंतर जारी

महर्षि संस्थान में सहस्रचंडी महायज्ञ निरंतर जारी

भोपाल [महामीडिया] परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महर्षि महेश योगी संस्थान के भोजपुर मार्ग स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, छान में  शारदीय नवरात्र महोत्सव में श्री सहस्रचंडी महायज्ञ एवं दुर्गासप्तशती का पाठ का आयोजन निरंतर हो रहा है । महर्षि महेश योगी संस्थान में आज शारदीय नवरात्रि के आज सहस्रचंडी महायज्ञ एवं दुर्गासप्तशती का पाठ चल रहा है । 121 वैदिक पंडित मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसे कर रहे हैं । यह धार्मिक कार्यक्रम अश्विनी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से लेकर श्री दुर्गा नवमी अर्थात एक अक्टूबर तक निरंतर चलेगा जिसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक सहस्रचंडी महायज्ञ एवं दुर्गासप्तशती का पाठ हो रहा है   इस संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामराज टीवी, वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया जा रहा है जो श्रद्धालु भौतिक रूप से उपस्थित रहकर श्री सहस्रचंडी महायज्ञ में हिस्सा नहीं ले सकते वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी धार्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है और कोई भी व्यक्ति धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकता है ।

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें