
ट्रम्प प्रशासन ने विदेश मंत्रालय के 1,350 कर्मचारियों को निकाला
मुंबई [महामीडिया] अमेरिकी विदेश मंत्रालय में बड़ा फेरबदल करते हुए ट्रम्प प्रशासन ने 1,350 से ज्यादा कर्मचारियों को मुक्त कर दिया है। इनमें 1,107 सिविल सर्विस और 246 फॉरेन सर्विस ऑफिसर शामिल हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इससे अमेरिका की राजनयिक ताकत कमज़ोर होगी। वहीं कुछ मुकदमे भी चल रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने छंटनी शुरू करने की इजाज़त दे दी है। नोटिस में कहा गया है कि इन नौकरियां में इसलिए कटौती की जा रही है ताकि कामकाज को सुधारा जा सके। इसका उद्देश्यदेश के अंदर के काम को बेहतर बनाना और दोहराव को कम करना है। अमेरिका अब ज़्यादा ध्यान ज़रूरी राजनयिक कामों पर देगा।