नवीनतम
शेयर बाजार गिरावट पर
भोपाल [महामीडिया] शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन आज सोमवार को सपाट रुख के साथ हरे निशान में खुले। हालांकि, बाद में निफ्टी-50 और सेंसेक्स लाल निशान में फिसले गए। नए साल 2026 से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं और नए अवसरों का इंतजार कर रहे हैं।तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगभग सपाट रहते हुए 85,004 अंक पर खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में थोड़ी बढ़त देखी गई। हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह यह 231.86 अंक की गिरावट के साथ 84,809.59 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 26,063 अंक पर लगभग सपाट खुला। सुबह यह 56.50 अंक की गिरावट लेकर 25,985 पर कारोबार कर रहा था।मेटल और मीडिया सेक्टर में तेजी है। रियल्टी और बैंकिंग नीचे हैं।