गिरावट के बाद शेयर बाजार बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 6 फरवरी (शुक्रवार) को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी सेंसेक्स 28 अंक की तेजी के साथ 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 30 अंक गिरकर 25,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल सेक्टर के शेयर भी गिरकर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और सिर्फ 12 में तेजी देखने को मिल रही है।