नवीनतम
शेयर बाजार बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार बुधवार को साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला। इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को ऊपर की तरफ पुश मिला।तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 से ज्यादा अंक चढ़कर 84,793.58 पर खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में बढ़त देखी गई। यह 177.87 अंक की बढ़त लेकर 84,852.95 पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 25,971.05 पर खुला। खुलते ही यह 26 हजार के पार चला गया। यह 66.85 अंक की बढ़त लेकर ट्रेड कर रहा था।