भोपाल में यलो फीवर टीकाकरण की सुविधा दुबारा शुरू

भोपाल में यलो फीवर टीकाकरण की सुविधा दुबारा शुरू

भोपाल [महामीडिया] विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एम्स भोपाल में यलो फीवर टीकाकरण की सुविधा दोबारा शुरू हो गई है। यह वैक्सीन अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 42 देशों की यात्रा करने वालों के लिए अनिवार्य है। इन देशों के वीजा के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र  दिखाना जरूरी होता है। मध्यप्रदेश में यह सुविधा केवल एम्स भोपाल में उपलब्ध है। यहां अब हर बुधवार को टीका लगाया जाएगा। पिछले डेढ़ महीने से वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया था जिससे नागरिकों  को परेशानी हो रही थी।  यहां हर महीने औसतन 200 से 250 लोग यह टीका लगवाते हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें