भगवान विष्णु की आराधना का महीना है पुरुषोत्तम मास 

भगवान विष्णु की आराधना का महीना है पुरुषोत्तम मास 

भोपाल (महामीडिया) कल से पुरुषोत्तम मास शुरू हो जाएगा। मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में किए गए धार्मिक कार्यों का किसी भी अन्य माह में किए गए पूजा-पाठ से 10 गुना अधिक फल मिलता है। कल से महीने भर के लिए व्रत, पूजा-पाठ, ध्यान, जप, भजन- कीर्तन और दीपदान आरंभ हो जाएगा। सनातनधर्मी त्रिवेणी संगम के अलावा गंगा-यमुना के तटों पर भगवान श्रीहरि की महीने भर आराधना करेंगे। इस दौरान यज्ञ, हवन के अलावा श्रीमद्भागवत, भागवत पुराण, विष्णु पुराण, शिवपुराण का पाठ होगा।
पौराणिक मान्यता के अनुसार पुरुषोत्तम मास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु हैं, इसीलिए इस पूरे महीने में भगवान श्रीहरि की आराधना की जाएगी।
पौराणिक कथा के अनुसार भारतीय मनीषियों ने अपनी गणना पद्धति से हर चंद्र मास के लिए एक देवता निर्धारित किए। चूंकि अधिकमास सूर्य और चंद्र मास के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रकट हुआ, तो इस अतिरिक्त मास का अधिपति बनने के लिए कोई देवता तैयार ना हुए। ऐसे में ऋषि-मुनियों ने भगवान विष्णु से आग्रह किया कि वे ही इस मास का भार अपने ऊपर लें। भगवान विष्णु ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और इस तरह यह पुरुषोत्तम मास भी बन गया।
 

सम्बंधित ख़बरें