चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से
भोपाल [महा मीडिया] नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरु होकर अगले दिन 20 मार्च 2026, शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगी। 19 मार्च को सूर्योदय के बाद प्रतिपदा तिथि लग रही है और अगले दिन सूर्योदय से पहले समाप्त हो रही है। इस कारण प्रतिपदा तिथि का क्षय हो रहा है। ऐसे में 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मानी जाएगी।