पेरिस में पहले हिन्दू मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा
भोपाल [ महा मीडिया]
फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास बुसी-सेंट-जॉर्जेस में फ्रांस के पहले पारंपरिक पाषाण (पत्थर) हिंदू मंदिर का भव्य उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। इस भव्य मंदिर का निर्माण स्वामीनारायण संस्था द्वारा कराया गया है। पेरिस में एक भव्य मंदिर बनाने का संकल्प गुरु योगीजी महाराज ने वर्ष 1970 में लिया था जो अब पांच दशकों बाद पूरा हुआ है। यह मंदिर 5000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है तथा भारत के गुलाबी बलुआ पत्थरों पर प्राचीन शिल्पशास्त्र के अनुसार तराशा गया है।