पूरे देश में नवरात्रि पर्व की धूम
मैहर [ महा मीडिया]
शारदीय नवरात्रि उत्सव की धूम मची हुई है। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का यह पावन पर्व श्रद्धालुओं में अपार श्रद्धा, उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आया है। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से कोलकाता तक, हर ओर भक्तिमय संगीत, गूंजती आरतियां और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों की छटा बिखरी हुई है। मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक चीजों से सजाया गया है। पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। मंदिर में बजती घंटियों और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह उत्सव स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश भी लेकर आया है ।नवरात्रि भारत की आत्मा की एक मनमोहक झलक पेश करती है। नौ रातों का यह त्योहार धार्मिक सीमाओं से परे है और भारत की समृद्ध परंपराओं और जीवंत आध्यात्मिकता का प्रमाण है।